India Newzeland Semifinal: वनडे विश्व कप 2023 के सभी लीग चरण के मैच अब पूरे हो चुके हैं. टॉप चार टीमें इंडिया, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया व न्यूज़ीलैंड क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर हैं. आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफइनल मैच इंडिया व न्यूज़ीलैंड के बीच होना है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच यह सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर 2023 को वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
चलिए, इन दोनों टीमों के बीचे होने वाले सेमीफाइनल के पॉइंट्स पर महत्वपूर्ण नजर डालते हैं।
वनडे विश्व कप 2023 लीग स्टेज के बाद कुछ ऐसा है Points Table
टीम | जीत | अंक | अंक तालिका श्रेणी |
---|---|---|---|
भारत | 9 | 18 (+2.570) | शीर्ष |
दक्षिण अफ्रीका | 7 | 14 (+1.261) | दूसरे |
ऑस्ट्रेलिया | 7 | 14 (+0.841) | तीसरे |
न्यूजीलैंड | 5 | 10 (+0.743) | चौथे |
सेमीफाइनल में आने वाली टीमों की टक्कर, 15 और 16 नवंबर को होगी
सेमीफाइनल मुकाबला | टीमें | तारीख | स्थान |
---|---|---|---|
पहला मैच | 🇮🇳 भारत vs. 🇳🇿 न्यूजीलैंड | 15 नवंबर 2023 | मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम |
दूसरा मैच | 🇿🇦 दक्षिण अफ्रीका vs. 🇦🇺 ऑस्ट्रेलिया | 16 नवंबर 2023 | कोलकाता, ईडन गार्डन स्टेडियम |
फाइनल | TBD | 19 नवंबर 2023 | अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी स्टेडियम |
इंडिया बनाम न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल मैचों में ये अंपायर होंगे
सेमीफाइनल | मैच | मैदानी अंपायर 1 | मैदानी अंपायर 2 | मैदानी अंपायर 3 | मैदानी अंपायर 4 |
---|---|---|---|---|---|
पहला | 15 नवंबर | रिचर्ड इलिंगवर्थ | रॉड टकर | जोएल विल्सन | एड्रियन होल्डस्टॉक |
दूसरा | 16 नवंबर | रिचर्ड केटलबोरो | नितिन मेनन | क्रिस गैफनी | माइकल गफ |
India Newzeland Semifinal में ये हैं कुछ फॉर्मूले जिसका उपयोग करके टीम इंडिया कीवियों को हराने में कामयाब हो सकती है
केन विलियमसन को जल्दी करना होगा आउट: अगर विलियमसन को पारी के आरंभ में ही बाहर किया जा सके। तो ये टीम इंडिया के लिए बहुत ही बेहतर होगा।
बोल्ट-फर्ग्यूसन पर करना होगा अटैक: बोल्ट और फर्ग्यूसन के खिलाफ अटैक करना महत्वपूर्ण है ताकि उन्हें परेशानी में डाला जा सके और उनकी गेंदबाजी को संजीवनी ना मिले।
ओपनर्स को जल्दी करना होगा आउट: ओपनर्स को शीघ्र आउट करना हमारी गेंदबाजों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाएगा और ये मुकाबला हमारी दिशा में आ पायेगा।
कोहली-रोहित को करनी होगी रनों की बरसात: विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा को अच्छी शुरुआत और रन बनाने का बोझ उठाना होगा, ताकि टीम की स्थिति मजबूत रहे।
शमी-बुमराह और सिराज को दिखाना होगा दम: तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, और जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए महत्वपूर्ण ताकत हैं। इन तीनों के जलवे से ही टीम ने मौजूदा वर्ल्ड कप में विशेषज्ञता दिखाई है। न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर को धराशायी करने में शमी, सिराज, और बुमराह को बड़ी भूमिका मिलेगी। शमी ने पिछले मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया और 54 रन देकर पांच विकेट हासिल किए।